ब्रेकिंग
खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि...
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का शेड्यूल: दिल्ली से वापसी, रायपुर में होंगी अहम बैठकें

रायपुर। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और रात करीब 9:20 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित पारंपरिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। यह मुलाकात राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से अलग-अलग दौर की बैठकें कीं। इन चर्चाओं में राज्य के समग्र विकास, आंतरिक सुरक्षा, अधोसंरचना परियोजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषय प्रमुख रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठकों में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी है, जिनका लाभ आने वाले समय में प्रदेश को मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक समन्वय के साथ-साथ विकास के नए अवसर खोलने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button