ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

Accident : गड्ढे में समा गई जिंदगी: खैरागढ़-धमधा मार्ग पर हादसे में एक की मौत

खैरागढ़। शनिवार को खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा ग्राम गाड़ाडीह के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हेकला निवासी ललित साहू (45) और अनिरुद्ध जंघेल (56) खैरागढ़ से अपनी कार से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ाडीह के समीप कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा समाई। गड्ढे में पानी भरे होने के कारण ललित साहू की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिरुद्ध जंघेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पंचनामा किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button