ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी होमेन्द्र कुमार देशमुख निवासी कैलाश नगर कुरूद भिलाई दुर्ग द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2025 को नगर निगम भिलाई मेन ऑफिस के सामने सुपेला में अपनी मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591 को खड़ी किया था। जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री हेतु ग्राहक तालाश रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए प्रार्थी की वाहन मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591कीमती 10000 रू को नगर निगम भिलाई मेन ऑफिस के सामने सुपेला से चोरी करना बताया।

आरोपी को आज दिनांक 10.02.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि पूरन साहू आर. संगम वर्मा, रविन्द्र बांधव का विशेष योगदान रहा।

क्र. अप. क्र. धारा जप्ती आरोपी

151/2024 303(2), बीएनएस एक मो.सा. पैशन प्लस क्रमांक सी.जी. 04 सी.ई 1591कीमती 10000 रूपये एम. देवा रेडडी पिता एम. बालकृष्ण रेडडी उम्र 23 साल पता सडक नं. 01 ब्लाक नं. 04 क्वा. नं. 01 सेक्टर 05 भिलाई नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button