ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
Uncategorized

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग करने वाले पकड़ाए

रायपुर।राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (उम्र 19 साल) है। वहीं इस वारदात में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है।जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घायल शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था।

मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए थे। राज्य की राजधानी में सेंट्रल जेल के बाहर हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी, इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए|

गंज थाना में अपराध दर्ज कर 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया और उन्हें हमलावरों को ढूंढकर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। हमलावरों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी। इस दौरान पुलिस ने रायपुर और दुर्ग की सीमा पर मौजुद नंदनवन के पास से शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और मोहम्मद शाहरूख को धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button