ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
देश

कैटरीना कैफ ने महाकुंभ में लिया भाग, संगम में सास के साथ किया स्नान

मुंबई: 2025 का महाकुंभ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इस भव्य धार्मिक आयोजन में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस महापर्व में बॉलीवुड सितारों की भी खास मौजूदगी देखी गई।

144 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला यह महाकुंभ इस बार खास बना, जब बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी इस धार्मिक यात्रा का अनुभव लिया।

सोमवार को कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुईं, जहां उनके साथ उनकी सास भी मौजूद थीं। उन्होंने प्रयागराज के परमार्थ निकेतन आश्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और इसके बाद संगम में अपनी सास के साथ स्नान किया। इस दौरान कैटरीना ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अपने अनुभव को साझा किया।

कैटरीना ने पहले गुलाबी रंग के सूट में इस आयोजन में भाग लिया, लेकिन स्नान के लिए उन्होंने पीला वस्त्र धारण किया। वहीं उनकी सास नीले रंग के सूट में दिखाई दीं। कैटरीना का यह आध्यात्मिक यात्रा और उनका भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान दर्शाता है,

जो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। एक यूजर ने लिखा, “कैटरीना ने भारतीय संस्कृति को पूरी तरह से अपना लिया है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “वह अपनी सास का कितना ख्याल रखती हैं!”

कैटरीना की श्रद्धा और उनके परिवार के साथ जुड़ाव ने उनके फैंस के दिलों में और भी गहरी जगह बनाई है। उनके इस अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं, और लोग उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button