ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच मारपीट, बैठक में हंगामा

राजनांदगांव-रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बैठक सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई, जिसमें 11 विषयों पर चर्चा होनी थी। शुरूआत से ही यह बैठक हंगामेदार रही, खासकर शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्याओं को लेकर दोनों दलों ने निगम प्रशासन को घेरा।

भाजपा पार्षद गगन आइच के उद्बोधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आपत्ति जताई, जिसके चलते हंगामा बढ़ गया। इस स्थिति को संभालने के लिए सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया। हंगामे के बीच बसंतपुर राजीव नगर वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री ने सभा हॉल के गेट के सामने धरना देकर अपने वार्ड की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

मध्यांतर के बाद जब सदन फिर से शुरू हुआ, तिरंगा चौक से गंज चौक के बीच मार्ग के नामकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों में फिर से झगड़ा हुआ। भाजपा पार्षद शरद सिन्हा और कांग्रेस पार्षद गणेश पवार के बीच हाथापाई हुई, जिसमें बीच बचाव करने वाले अन्य पार्षद भी चोटिल हो गए।

मारपीट की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगम परिसर में पहुंच गई। इस हंगामे के कारण सदन को 20 मिनट के लिए फिर से स्थगित करना पड़ा, लेकिन बाद में समझाइश देकर माहौल को शांत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button