ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
दुर्ग

दुर्ग निगम के पार्षदों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी, विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग: दुर्ग शहर विधानसभा के पार्षदों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान पार्षदों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान, पार्षदों ने विधानसभा परिसर में स्थित दर्शक दीर्घा, पुस्तकालय, और केबिनेट मंत्री कक्ष का दौरा किया। वे मंत्रीगण से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। विशेष रूप से, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से भेंट कर, पार्षदों ने राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया, और उनके महत्व पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात हुई, जहां पार्षदों को विधानसभा के बजट सत्र, मानसून सत्र और शीत सत्र के कार्यों की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री ने पार्षदों को अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

इसके बाद, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप से भी मुलाकात की गई, जहां उनसे विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

विधानसभा भ्रमण के दौरान, विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग विधानसभा के विभिन्न समाज और कार्यकर्ताओं को विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पार्षदों को प्रश्नकाल में सवाल पूछने की प्रक्रिया और ध्यानाकर्षण में जनता के मुद्दों को सदन में रखने के बारे में भी जानकारी दी।

इस भ्रमण को लेकर दुर्ग निगम के पार्षदों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए सीखने का अनूठा अवसर था। उन्होंने इसे राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मददगार बताया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने पार्षदों को विभिन्न केबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करवाई और उनके विभागों के कार्यों की विधिवत जानकारी दी। पार्षदों ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में फिर से विधानसभा की कार्यवाही देखने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष साहु, चंद्रशेखर चंद्राकर, सरस निर्मलकर, खालिक रिजवी, गुड्डू यादव, शिव नायक, नंद कसेर सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button