ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

सुपेला पुलिस ने घर में चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की नगद राशि और चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया अन्नू जैन ने 20 मई 2025 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात को खाना खाकर सो गई थीं। सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरे की अलमारी खुली थी और सामान व कपड़े बिखरे हुए थे।

जांच करने पर पाया गया कि अलमारी से ₹30,000 नकद और चांदी का बना चाबी का छल्ला एवं चेन चोरी हो गए हैं। इस पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 331(4), 305(ए), 03(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान 31 मई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए सामुदायिक भवन बाम्बे आवास के पास नेहरू नगर से संदेही माया उर्फ रितिक यादव (उम्र 23 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर, सुपेला) को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने बताया कि दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर 20 मई की सुबह करीब 4 बजे नेहरू नगर में एक मकान में घुसकर अलमारी से नकदी और जेवरात चुराए थे।

माया उर्फ रितिक ने बताया कि चोरी की गई रकम में से ₹20,000 उसने अपने पास रखे थे और बाकी दो बालकों को ₹5,000-₹5,000 बांटे थे। चांदी का चाबी का छल्ला और चेन को मंदिर के पीछे छिपाकर रखने की बात भी कबूल की। उसकी निशानदेही पर ₹2,000 नकद और छिपाए गए जेवरात बरामद किए गए। वहीं, अन्य दो बालकों के पास से ₹2,500 नकद जब्त किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर 31 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • माया उर्फ रितिक यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर, सुपेला
  • दो विधि से संघर्षरत बालक (अल्पवयस्क)

इस कार्रवाई में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सउनि मोतिलाल खुरसे, प्र. आर. प्रकाश चंद तिवारी, अमर सिंह, आरक्षक सूर्या राजपूत एवं दुर्गेश सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button