ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में सोना व्यापारी की हत्या का खुलासा — पैसों के लेनदेन पर टूटा कहर, 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  | प्रार्थिया वी.रानी सोनी उम्र 46 वर्ष पता शीतला नगर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति वेदुरवाडा संतोष आचारी सोना चादी एवं ब्याज पर रूपये देने का काम करता था, दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रूपये दिया था, जो काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था । इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।

दिनांक 07.11.2025 को करीब 3- 4 बजे प्रार्थिया के पति ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसा मांगने की बात पर विवाद हो गया है। दादू सोनी का लड़का अपने साथी को लेकर इसी बात को लेकर वाद विवाद किया है । सुबह करीब 07.00 बजे अस्पताल से फोन आया कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1),331(8),111(2)(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी दादू सोनी एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर बताये कि वी. संतोष आचारी से पैसे की लेन देन की बात को लेकर काफी दिनों से उसके साथ  विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी थी ।दिनांक 07.11.2025 को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था ।

इसी बात को लेकर इसका पुत्र तरूण सोनी काफी गुस्सा होकर अपने दोस्त अनिल यादव,  मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू , धन्नू सेन, अर्पित शर्मा, वी शिवा को बुलाया और ये चैतराम सोनी सभी एक राय होकर सभी संतोष आचार्य की हत्या करने की नियत से उसके घर के दरवाजा को तोड़ कर अपने अपने पास रखे डंडा तथा हाथ मुक्का से मारपीट किये,  जो अचेत होने से मरा हुआ समझ कर ये सभी वहां से भाग गये।

आरोपियों से घटना प्रयुक्त सामग्री  विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों को दिनांक 08.11.2025 के गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी    

  1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू साकिन ब्राम्हण पारा, दुर्ग
  2. मनीष सोनी, सदर बाजार दुर्ग
  3. तरूण सोनी सदर बाजार, दुर्ग
  4. शिवा सोनी, गौरी पारा दुर्ग
  5. अनिल कुमार यादव वार्ड न0 5 दुर्ग
  6. हीरा सोनी, सदर बाजार दुर्ग
  7. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी, वार्ड न0 6 दुर्ग
  8. राहुल ढीमर, ढीमर पारा, दुर्ग
  9. घनश्याम ढीमर, दुर्ग
  10. योगेश ठाकुर, आपापुरा दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button