ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

आईएएस ट्रांसफर ब्रेकिंग: अभिजीत सिंह दुर्ग के नए कलेक्टर, अविनाश मिश्रा धमतरी के कलेक्टर बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज विधानसभा सत्र के बीच एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 05 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि रायपुर नगर निगम के आयुक्त अभिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

नए नियुक्त कलेक्टर और उनके कार्यक्षेत्र:

अभिजीत सिंह (IAS 2012) को विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित कर कलेक्टर, दुर्ग के पद पर नियुक्त किया गया है। वे छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। कांकेर में छह महीने तक कलेक्टर के रूप में कार्य करने के बाद उन्हें राज्य शासन ने अचानक हटा दिया था। दुर्ग जिले की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी केंद्र शासन में प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं।

अभिनाश मिश्रा (IAS 2018) को रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित कर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रशासनिक बदलाव:

सुश्री रेना जमील (IAS 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अभिजीत सिंह की प्रशासनिक यात्रा:

अभिजीत सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वे बीटेक के बाद आईएएस बने और छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे रायगढ़ जिले के घरघोड़ा एसडीएम, कोंडागांव जिले के जिला पंचायत सीईओ, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक, रायपुर विकास प्राधिकरण एनआरडीए के सीईओ, और संचालक भू अभिलेख एवं शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह की प्रशासनिक यात्रा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में कार्य किया है, जिनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण, संचालक भू अभिलेख, और प्रबंधक संचालक पाठ्य पुस्तक निगम जैसी प्रमुख जिम्मेदारियां शामिल हैं।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों को उम्मीद है कि यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों में गति लाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button