ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

एसआर हॉस्पिटल व पैरामेडीकल कालेज ने कोलकाता कांड का जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिर्सच सेन्टर व एसआर पैरामेडीकल कॉलेज एवं एसआर वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर चिखली के स्टाफ व विद्यार्थियों ने कोलकाता आरजे कर मेडिकल कॉलेज की घटना का विरोध किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व स्टाफ के दौरान रैली निकाल कर जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर इसके विरोध में राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा।

कोलकाता के आरजे कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ 9 अगस्त को हुई दुखद घटना के विरोध में शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिर्सच सेन्टर व एसआर पैरामेडीकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पैदल मार्च किया और पुलिस चौकी जेवरा सिरसा पहुंचकर अमानवीय घटना के विरोध में तहसीलदार व पुलिस चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति से इस घटना में संलग्न  दोषियों के कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने एवं महिलाओं व डॉक्टरों की सुरक्षा हेतु नए कठोर कानून बनाए जाने का निवेदन किया गया।

आयोजित शांती पूर्ण रैली में गाजीपूर से प्रवास पर आए जितेन्द्र नाथ मिश्र, संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी, डॉ एसपी केसरवानी, मेडीकल सुप्रिटेन्डेन्ट विजय गवांदे ( प्राचार्य ), दीप शिखा, जेएन पांडेय, अभिनव गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, रामचंद्र देशमुख, पदुम महाराणा, जाकिर हुसैन, आशीष गोस्वामी एवं पैरामेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स अविनाश, विवेक, सुधांशु, प्रशांत, खिलेन्द्र, गणेश, आर्यन, युवराज, स्वराज, दिलशाद, सुरेश, अमन, अनिशा, युक्ता, महिमा, इशिका, रोशनी, लोकेश, स्वाति, जयंती, विनीता, यशस्वी, चन्द्र किरण, प्रीति, वर्षा, रामेश्वरी, टिकेश्वरी, डुमेश्वरी, सिमरन, चन्द्रकला, लोकेश्वरी, भामेश्वरी, पूजा, पुष्पलता व अन्य स्टाफ व स्टूडेन्टस उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button