ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक वर्षों से लंबित,कर्मचारी आक्रोशित

दुर्ग : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने लेख किया है की उनके द्वारा ग्यारह बार जिला प्रशासन को विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने पत्र लिखा गया है परंतु मान्यता प्राप्त संध के पत्रों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
पांच वर्ष पूर्व दिनांक 05/02/2020 को जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक होने के बाद आज दिनांक तक समिति की बैठक नहीं हुई है। शासन द्वारा तीन माह में परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाये जाने के निर्देश है। उक्त समिति में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देकर समिति की बैठक (विभाग के परिपत्र कमांक एफ 8-2/1-9/2006 दिनांक 27/10/2006 में दिये गये निर्देशानुसार) ली जाकर शासन को अवगत कराये जाने के निर्देश है।
छतीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) मंत्रालय महानदी भवन ,नवा रायपुर अटलनगर के पत्र क्रमांक डब्लूईएलएफ-3001/7/20234-जीएडी-9 नवा रायपुर,अटलनगर दिनांक 10/11/2025 के अनुसार विभाग एवं विभागाध्यक्ष स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 15/12/2025 तक अनिवार्यतः करने निर्देर्शित किया गया है।
 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक विगत कई वर्षों से नहीं होने के कारण कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति, समयमान वेतनमान , क्रमोन्नति, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन समय पर नहीं होने, सेवा पुस्तिका संधारण अघतन, सेवा निवृत्ति उपरांत कर्मचारियों के देय स्वत्वों का भुगतान समय पर नहीं होने, कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण, चिकित्सा देयक, यात्रा भत्ता देयक भुगतान नहीं होने, मातृत्व अवकाश एवं संतान पालन अवकाश पर गये कर्मचारियों की वेतन भुगतान प्रकरण अघतन नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
 शासन के उक्त निर्देशानुसार विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी के जिलाध्यक्ष एवं छ0ग0कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव  ने ज्ञापन कलेक्टर महोदय दुर्ग को प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button