ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
क्राइम

बीमार पति बना रास्ते का रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की गला घोंटकर हत्या

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लकवाग्रस्त पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना शहर के तारोडी खुर्द इलाके में रविवार को घटित हुई।

चल-फिर नहीं सकता था पति, बन गया बोझ

पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से मनमुटाव था क्योंकि वह बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ था। महिला का एक युवक से प्रेम संबंध था और पति उसकी इस जिंदगी में बाधा बन गया था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया।

पत्नी ने पकड़ा हाथ, प्रेमी ने घोंटा गला

घटना की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि हत्या के समय महिला ने अपने पति का हाथ पकड़ा और प्रेमी ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह सब सुनियोजित ढंग से हुआ। घटना को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने किया पर्दाफाश, दोनों गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल्स के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button