ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
देश

यूपी में भीषण सड़क हादसा: महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के हेड-कॉन्स्टेबल समेत 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के हेड-कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा, उनकी मां उषा मिश्रा और बेटे अथर्व मिश्रा सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसा रविवार शाम को वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर पास के मकान में जा घुसी।

इसके बाद ट्रेलर ने चाय पीने उतरे ट्रक चालक को भी रौंदते हुए मकान से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक की भी मौत हो गई।

मृतकों में हेड-कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा, उनकी मां, और बेटा शामिल हैं। हादसे में उनकी पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटा दिव्यांशु और मेड दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। गाड़ी का ड्राइवर सने कादरी उर्फ सनाउल्ला खलीफा भी हादसे का शिकार हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला। हादसे में मिर्जापुर का ट्रक चालक दया शंकर पाल और राहगीर गुड्डू की भी मौत हुई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये लोग महाकुंभ के लिए संगम स्नान जाने के लिए यात्रा पर निकले थे। दुर्घटना की खबर के बाद एसपी और डीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button