ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

बरसात के पूर्व वार्ड क्रमांक 1 से 60 वार्डो के नालो की सफाई,सात अप्रैल से विशेष सफाई अभियान चलाये जाने निर्देश:महापौर

दुर्ग| नगर पालिक निगम के महापौर अलका बघामार और स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल ने महापौर कक्ष में शहर के सफाई व्यवस्था की समीक्षा की है, ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके।समीक्षा के दौरान महापौर  अलका बाघमार ने निर्देशित किया है कि स्वास्थ्य अधिकारी,स्वच्छता निरीक्षक व सुपर वाइजारो,सफाई दरोगा अपने-अपने

अधीनस्थ जोन क्षेत्रों में स्वच्छता से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत् रूप से मॉनीटरिंग करें और व्यवहारिक तौर पर आने वाली कठिनाईयों और मॉनीटरिंग के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कर साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए।समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,पीआईयू कुणाल सहित अन्य मौजूद रहें।

स्वस्थ विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि सभी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अपने अधीनस्थ जोन क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा एकत्रीकरण, परिवहन व निष्पादन, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था सहित स्वच्छता संबंधी सभी कार्यों की सतत् रूप से मॉनीटरिंग करें और साफ-सफाई व्यवस्था में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे एवं व्यवहारिक रूप से आने वाली कठिनाईयों को तत्काल निराकृत करने की कार्यवाही करें ताकि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

महापौर अलका बाघमार और स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने वर्षा पूर्व नाला-नालियों की सफाई हेतु व्यापक कार्यक्रम तैयार करने व उस पर शीघ्रता से अमल करने के निर्देश दिए ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी नाला-नालियों की बेहतर ढंग से साफ- सफाई सुनिश्चित हो और वर्षा ऋतु में निर्बाध रूप से जल की निकासी हो सके।

महापौर अलका बाघमार,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नीलेश अग्रवाल व आयुक्त सुमित अग्रवाल से निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बरसात के पूर्व वार्ड क्रमांक 1 से 60 वार्डो के नालो की सफाई हेतु दिनांक सात अप्रैल सोमवार से विशेष सफाई अभियान चलाये जाने हेतु सभी सफाई दरोगा अतिक्रमण प्रभारी, कर्मशाला प्रभारी,के साथ सयुक्त समीक्षा कर विचार विमर्श कर कार्य योजना तैयार कर रूट चार्ट अनुसार चैन मउंटिंग एवं गैंग के लेबरों के माध्यम से कार्य कराये जाने के निर्देशित किया गया जिससे आगामी बरसात मे शहर मे जल भराव की स्तिथि न निर्मित हो।

महापौर  अलका बाघमार व स्वास्थ्य अधिकारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि होटलों में जांच की और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए,ताकि होटल परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित रहें।ऐसा नही किये जाने पर होगी बड़ी जुर्माना के साथ साथ सीलबंद की कार्रवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button