ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारी/कर्मचारियों सहित शहरवासियो को महाष्टमी व राम नवमी की बधाई व शुभकामनाएं दी

दुर्ग |  नगर पालिक निगम में स्थित मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी हवन में शामिल होकर एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,जिंतेंद्र राजपूत व अधिकारी/कर्मचारियो के साथ विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की।

हवन कार्यक्रम में शामिल हुए नगर निगम अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम परिसर में महाप्रसाद का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने की सुख समृद्धि की कामना -हवन और पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज कराया,निगम परिसर में प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए माता के भक्त।प्रसाद वितरण में खीर, पुड़ी, हलवा इत्यादि बनाया गया था। प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए भक्त।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारी व कर्मचारियों सहित शहरवासियो को महाष्टमी व राम नवमी की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में शुभम गोइर,योगेंद्र वर्मा, साक्षी वर्मा,अभ्युदय मिश्रा,लता यादव, हेमलता वर्मा,चित्रलेखा चन्द्राकर,प्रिंसि शर्मा,सूरज सारथी,रेखा कुर्रे, के अलावा अन्य नागरिक माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button