ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

शिक्षक का अपहरण करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दुर्ग | प्रार्थिया सुनीता देशलहरे  उम्र 32 साल सा० लिटिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 03/07/25 को दोपहर करीब 01-30 बजे दीपक देशलहरे ने फोन कर उसे बताया कि  लालबाग राजनांदगांव निवासी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर एवं सावित्रि बंजारे सभी पुरदा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आकर शाला समय में हाथ मुक्के से सभी लोग मारपीट कर अपने साथ जबरदस्ती अपने कार क्र CG 04 KD 9009 में मारते पीटते लेकर जा रहे है|

तथा स्वयं की मो० सा० क्र० CG 07 LK 2169 को भी उक्त व्यक्तियों द्वारा छिनकर बल पूर्वक लेकर जा रहे है और इसके भाई को पूर्व में दिये रकम का ब्याज सहित अधिक रकम की मांग कर रहे है । रिपोर्ट पर थाना बोरी में अप० क्र० 83/2025 धारा 140, 308(5) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी खरिमन दास बंजारे, सुमित कुमार बंजारे, गोकुल निर्मलकर  के कब्जे से दीपक देशलहरे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर  घटना में प्रयुक्त कार कार क्र CG 04 KD 9009 एवं मो० सा० क्र० CG 07 LK 2169 को विधिवत जप्त किया गया ।

प्रकरण की आरोपियां  सावित्रि बंजारे उम्र 52 वर्ष  को बाजार चौक,बोरी से विधिवत गिरफ्तार कर, सभी 04 आरोपियों को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल थाना प्रभारी बोरी, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह, चन्द्रशेखर यादव की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

 गिरफ्तार आरोपी-

1- खरिमन दास बंजारे  उम्र 55 साल

2- सुमित कुमार बंजारे  उम्र 35 वर्ष

3-गोकुल निर्मलकर उम्र 57 वर्ष

4-सावित्रि बंजारे  उम्र 52 वर्ष लालबाग जिला राजनांदगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button