ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग (जामुल): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मादक पदार्थ तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह मामला 2 जनवरी 2026 का है, जब थाना जामुल क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 33.36 ग्राम हीरोइन चिट्ठा और 281.85 ग्राम डोडा जब्त किया था। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।

लंबे समय से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में शामिल आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक (30 वर्ष) लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पहले ही कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस केस में रज्जी कौर, किशन सिंग सहित कई अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि यह पूरा नेटवर्क अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना जामुल में अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 8, 21(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख

पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह आर्थिक लाभ के लिए नशे का अवैध कारोबार कर रहा था। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button