ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,महापौर ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चौक चौराहों में लगे  बधाई,शुभकामनाएं के लगने के दूसरे दिन होर्डिंग,फ्लैक्स व पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की शिकायत को लेकर महापौर अलका बाघमार से की गई।

बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चन्द्राकर,शेखऱ चन्द्राकर, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के अलावा अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग,फ्लैक्स की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी शिकायत मिली है।

आज बैठक में महापौर अलका बाघमार द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की जन्मदिन, शुभ कार्यों व आयोजनों को लेकर आम जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले होर्डिंग व पोस्टर,फ्लैक्स की सुरक्षा व चोरी की शिकायत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने ये भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

बीते कुछ दिनों से नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग व नगर निगम गौरव पथ के विद्युत पोल व निर्धारित स्थलों में लगे बधाई फ्लैक्स, पोस्टर लगातार चोरी हो रहे हैं। जिसे रोकने के लिए महापौर ने कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button