ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने निगम कार्यालय में दिया धरना, चैंबर आवंटन की मांग को लेकर बैठे पोर्च में

दुर्ग |  नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने सोमवार सुबह से निगम कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने निगम आयुक्त के कक्ष के सामने पोर्च में दरी बिछाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के लिए चैंबर आवंटित किया जाए, जिसकी वे कई बार मांग कर चुके हैं।

कोहले ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार आश्वासन तो दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “महापौर द्वारा भी पहले भरोसा दिलाया गया था, लेकिन बाद में उस पर कोई अमल नहीं हुआ। इस उपेक्षा के खिलाफ मुझे अब विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।”

धरने में कांग्रेस पार्षद विजयंत पटेल भी संजय कोहले के समर्थन में बैठे नजर आए। उन्होंने कहा कि यह केवल विपक्ष के सम्मान का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा का सवाल है।

फिलहाल नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन संजय कोहले ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें चैंबर आवंटित नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button