ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल चेकिंग में पकड़े गए 5 संदिग्ध, जादू-टोना के उपकरण बरामद

दुर्ग। थाना दुर्ग पुलिस ने बीती रात होटल, लॉज और ढाबों की आकस्मिक चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल न्यू इंडिया मार्केट में छापेमारी के दौरान ओडिशा के कोरापुट जिले से आए 5 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान संदिग्धों के मोबाइल फोन से जादू-टोना और तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े कई फोटो और वीडियो बरामद हुए। इसमें हनुमान छाप सिक्के, लक्ष्मी छाप सिक्के और अन्य संदिग्ध सामग्री शामिल थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये सभी लोग ओडिशा से आकर लोगों को झांसा देकर आर्थिक ठगी करने का काम करते थे।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध के पास से चाकू भी बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने अलग से आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी पांचों संदिग्धों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जादू-टोना या तंत्र-मंत्र के बहकावे में न आएं, और ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ्तार संदिग्धों के नाम:

  1. के. चंद्रशेखर – निवासी मेटेडारा गली, सालूर पारवलीपुरम, ओडिशा
  2. अनंत पुजारी – निवासी टिकिरा स्ट्रीट, कोरापुट, ओडिशा
  3. एम. सत्सा राव – निवासी कोरापुट, ओडिशा
  4. लक्ष्मी नारायण खिलो – निवासी कोरापुट, ओडिशा
  5. दैतारी माली – निवासी ग्राम सालपगुडा, पोस्ट पाहाफुलवेडा, जिला कोरापुट, थाना कोरापुट, ओडिशा

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई न केवल ठग गिरोहों के खिलाफ कड़ी चेतावनी है, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास और ठगी पर भी सख्त प्रहार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button