ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़सूरजपुर

जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदिवासी समुदाय के योगदान का किया गया स्मरण

 सौरभ साहू की रिपोर्ट :-

सूरजपुर: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सूरजपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद  चिंतामणी महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। साथ ही इस दौरान कलेक्टर  एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले। इस कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का देशवासियों के नाम संदेश भी सुना गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री  बघेल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के  संघर्ष, बलिदान और उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने उलगुलान विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय ने देश के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  बघेल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और आज यह समुदाय विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सांसद  चिंतामणी महाराज ने सभी को शुभकामनाएं दीं। सांसद  महाराज ने आदिवासी उन्नति के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, आदि कर्मयोगी अभियान, जनमन कार्यक्रम जैसी योजनाओं से जनजातीय समाज का तेजी से विकास हो रहा है।। इस दौरान सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें 6 वर्ष की आयु में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बसंत पंडो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही आदिवासी समुदाय के विभिन्न व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों एवं योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। आदिवासी समाज के प्रमुखों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री  बघेल द्वारा ऑडिटोरियम का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम के रूप में किया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की ब्रांडिंग ’’सूरजधारा’’ नाम से किए जाने का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।। कार्यक्रम में विधायक  भूलन सिंह मरावी, विधायक  शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष  राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणी पैकरा, जनपद अध्यक्ष  स्वाति सिंह, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, भीमसेन अग्रवाल,  मुरली मनोहर सोनी अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकूर,  जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर  पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी, समाज प्रमुख एवं नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button