ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

अश्लील डांस प्रदर्शन पर कलेक्टर ने ली सख्त कार्रवाई, SDM तुलसी दास मरकाम निलंबित

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई अश्लील डांस प्रस्तुति ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया। ओडिशा की महिला डांसरों द्वारा मंच पर आपत्तिजनक डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की गहन समीक्षा करेगी।

पुलिस ने बताया कि आयोजन के दौरान एसडीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में डांसरों ने अश्लील हरकतें की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ओडिशा की महिला डांसर को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो जाजपुर जिले की रहने वाली है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि डांसर ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करके भीड़ जुटाने का प्रयास किया था।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन किसी भी स्तर पर ढील नहीं बरतेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button