ब्रेकिंग
धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाला फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी के अन्य मामलों का भी ... कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ...
छत्तीसगढ़

समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत,

दुर्ग, 20 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी रिमझिम सावन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सावन के उल्लास और महिलाओं की सहभागिता को समर्पित यह उत्सव 21 अगस्त 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका कौशल्या देवी साय तथा अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. सरोज पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार करेंगी।

महिलाओं के लिए होंगे विविध मनोरंजक आयोजन, सावन क्वीन बनेगा विशेष आकर्षण

महापौर अलका बाघमार ने विवेका नंद भवन में कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती शशि साहू,आयुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उपस्थिति रहे।

आयोजन में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, आलू दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगी। वहीं ‘सावन क्वीन-2026’ फैशन शो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को भारतीय वेशभूषा एवं पारंपरिक परिधान में शामिल होना होगा।उत्सव में सजेगा महिलाओं के लिए खास मंच, स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आकर्षण

नगर निगम द्वारा आयोजित रिमझिम सावन उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन, सहभागिता और उत्सव के माध्यम से एक बेहतर सामाजिक मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक स्टॉल, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रिमझिम सावन-2026 उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाएं तथा महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ इस उत्सव को सफल बनाएं,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button