ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
रायपुर

सांसद की कार पर गिरी बिजली, दुर्ग में मानसून की वापसी, अलर्ट जारी!

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से खंड वर्षा हो रही है, जिससे कई संभागों के जिलों में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दो दिन पहले ही राजनांदगांव में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें चार स्कूली बच्चे भी शामिल थे|

वहीं आज रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी। इस घटना में सांसद राठिया बाल-बाल बच गए है। सांसद राठिया सराईपाली के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वहीं यह हादसा हो गया जिसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब आकाशीय बिजली गिरी सांसद कार में बैठे थे उनको मामूली चोट आई है। सांसद राठिया का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जारी की थी।

राजधानी से लगे कुछ जिलों में आज सुबह से घने काले बादल छाए हुए है, दुर्ग जिले के कुछ हिस्से सुपेला, भिलाई-3, रिसाली, मरोदा और टॉउनशिप में तेज बारिश हुई है। खंड वर्षा की वजह से कुछ क्षेत्र में नमी और कुछ क्षेत्र में उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश के कई संभागों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

  • आज के लिए यलो अलर्ट वाले जिले:
  • – बस्तर
  • – रायगढ़
  • – सुकमा
  • – दंतेवाड़ा
  • – बीजापुर
  • – नारायणपुर
  • कल के लिए यलो अलर्ट वाले जिले:
  • – सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • – नारायणपुर
  • – बिलासपुर
  • – बिजापुर
  • – जांजगीर
  • – कांकेर
  • – रायगढ़
  • – मोहला-मानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button