ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

अनुकम्पा नियुक्ति: मधुबाला यादव, हिमांशु यादव और अभय राज भगत बने भृत्य

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत 03 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार  मधुबाला यादव पिता स्व. संतोष कुमार यादव ग्राम परसुली पोस्ट तुमाकला तहसील धमधा जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में तथा हिमांशु यादव पुत्र स्व. प्रकाश कुमार यादव 75/2 पचरी पारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार अभय राज भगत पिता स्व. सिकंदर राम भगत ग्राम दमगड़ा पोस्ट केराडीह तहसील कुनकुरी जिला जशपुर, वर्तमान पता ब्लाक नंबर 14 मकान नंबर 95 तीसरी बटालियन छ.ग.स.ब. अम्लेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कर्त्तव्य पर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button