ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

दुर्ग में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केन्द्र

दुर्ग। राजपूत (क्षत्रिय) चेतना विकास संघ द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ अग्रसेन चौक स्थित संस्था कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महाराणा प्रताप के तैलचित्र को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

शोभायात्रा ग्रीन चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, हरनाबांधा, पोलसायपारा, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, इंदिरा मार्केट होते हुए पटेल चौक तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में घोड़े-बग्गी, धुमाल, झांकियां और शौर्य प्रदर्शन ने जनसमूह को आकर्षित किया। जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वातावरण ‘जय महाराणा’ और ‘जय राजपूताना’ के नारों से गूंज उठा।

मंचीय कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर अलका बाघमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। विधायक यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने दलितों, भीलों और वंचित वर्गों को साथ लेकर मुगलों के विरुद्ध युद्ध किया। वहीं विधायक चंद्राकर ने राजपूत समाज की वीर परंपरा की सराहना की।

संस्था अध्यक्ष जगरुप सिंह परिहार ने स्वागत भाषण में संघ की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज को उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वजातीय बंधुओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में जगरुप सिंह परिहार, गोपाल सिंह पवार, अजय सिंह, शिवेन्द्र परिहार, अजीत सिंह, हरनारायण सिंह, राजकुमार नारायणी, शेखर चंद्राकर, नीलम सिंह, मनीषा सोनी, रीता सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के पुरुष, महिलाएं व युवा उपस्थित रहे। क्षत्राणी महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी भी आयोजन का विशेष आकर्षण रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button