ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

जमीन रजिस्ट्री में सुगम एप का विरोध: दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता हड़ताल पर

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने सुगम एप लांच किया है। सरकार के इस फैसले के बाद रायपुर समेत प्रदेश भर के 25 हजार दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि इससे उनके रोजगार पर संकट आ गया है।

दरअसल, इस एप में विक्रेता को मौके पर जाकर तीन ओर से फोटो के साथ लोकेशन डिटेल अपलोड करनी होगी। गड़बड़ी होने पर आईडी धारक जिम्मेदार होगा। अधिकारियों का कहना है इससे धोखाधड़ी रुकेगी। हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद रायपुर समेत प्रदेश भर के 25 हजार दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनका कहना है कि इस एप के लांच होने के उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा।

आपको बता दें कि वे पहले से ही कमीशन बढ़ाने और बैठने की स्थाई जगह देने की मांग लेकर दस्तावेज लेखक धरने पर बैठे हैं। अब वे एप का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जमीन दूर होने पर, नेटवर्क कम होने पर या एक दिन में कई रजिस्ट्री होने पर इस एप में व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी। वहीं इस मामले में अधिकारियों का कहना है समय के साथ सभी दिक्कतें दूर कर ली जाएंगी।

गौरतबलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना सुगम एप को लांच कर दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से अब लोग घर बैठे ही मोबाइल में अपनी जमीन और पहचान संबंधी दस्तावेज को खुद प्रमाणित कर जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। नई व्यवस्था में पेपरलेस, कैशलेस और फेसलेस युक्त होगी। यह व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button