ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

अंतर्राज्यीय नशे के सौदागर पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

दुर्ग | जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान की मुहिम चलाने हेतु,  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे,

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध)  हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी)  हरिश पाटिल (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में एवं

एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर नेताम व थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी।

इसी दौरान टीम को दिनांक 10.01.2025 की शाम लगभग 04.00 बजे विशेष सूत्रों से पता चला की दो व्यक्ति खण्डहर स्कूल अटल आवास के समाने कुरूद के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। टीम द्वारा विशेष सूत्रों द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी करते रेड कार्यवाही किया गया।

टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज निवासी सुरेन्द्र सिंह व उसके साथी कैलाश नगर निवासी विजेन्द्र पासपान को पकड़ा गया। मौके पर विधिवत् इनकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपियों के अलग-अलग कब्जे से जुमला 9.3 ग्राम मादक पदार्थ हेराईन (विट्टा) व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला।

जिससे मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त नशीली पदार्थ, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन व मोबाईल फोन जुमला कीमती तकरीबन 90,500 रूपये की मशरूका बरामद कर जप्त किया गया।

मौके पर ही आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गयी। थाना जामुल से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 21 (बी), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से प्र. आर. सगीर खान, चन्द्रशेखर वंजीर, आरक्षक भावेश पटेल, रिन्कू सोनी, राकेश अन्ना, गुनित कुमार, अजय गहलोत, महिला आरक्षक आरती सिंह, थाना जामुल से सउनि अजय सिंह, प्र.आर.अनिल सिंह, आरक्षक जी. सैमुअल, महात्मा साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम –

(1) सुरेन्द्र सिंह पिता परमजीत सिंह उम्र 27 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई के पीछे जिला-दुर्ग।

(2) विजेन्द्र पासवान पिता स्व. रामचंद्र पासवान उम्र 29 साल निवासी जलाराम रेस्टोरेंट के पीछे नेहा ट्रेडर्स के पास कैलाश नगर भिलाई जिला-दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button