ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
रायपुर

नवा रायपुर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

रायपुर | नवा रायपुर में अब नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने ई-बसों के संचालन का निर्णय लिया है और इसके लिए 40 इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर जारी किया है।

इस टेंडर को ग्रास कास्ट कांट्रेक्ट (जीसीसी) मॉडल पर आधारित किया गया है, जिसमें ई-बसें और चार्जिंग प्वाइंट बस मालिक के पास होंगे, जबकि एनआरडीए प्रति किलोमीटर के हिसाब से कॉन्ट्रेक्टर को भुगतान करेगा। इसके अलावा, बसों की देखरेख, टूट-फूट और चार्जिंग प्वाइंट की स्थापना की जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर की होगी।

एनआरडीए के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत नवा रायपुर के साथ-साथ माना, अभनपुर और रायपुर स्टेशन तक ई-बसों का संचालन किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद, तीन महीनों के भीतर बसें उपलब्ध करानी होंगी। फिलहाल, नवा रायपुर के सेक्टर इलाकों में बीआरटीएस की 30 बसें चल रही हैं, जिनका अनुबंध जल्द समाप्त होने वाला है। इसलिए, इन बसों की जगह पर अब 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

रायपुर स्टेशन से नवा रायपुर तक इलेक्ट्रिक बसों का किराया 30 रुपए प्रारंभिक तौर पर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, नवा रायपुर में ई-बस चलाने वाली कंपनी को 10 साल का टेंडर दिया जाएगा। इस दौरान, कॉन्ट्रेक्टर को आवश्यकता के अनुसार चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करने होंगे, जबकि एनआरडीए को जमीन और बिजली की व्यवस्था प्रदान करेगा। बिजली बिल की जिम्मेदारी ठेका एजेंसी की होगी।

एनआरडीए के अधिकारियों का कहना है कि ई-बसों का संचालन विशेष रूप से सेक्टर इलाके में किया जाएगा, जिससे एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में आवागमन आसान होगा। इस कदम से प्रदूषण पर अंकुश लगेगा और पर्यावरण को भी लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button