ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

खतरनाक स्टंट का शौक पड़ा भारी, बुलेट चालक गिरफ्तार

दुर्ग। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने भिलाई नगर पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में हरे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820) का चालक -मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी -सेक्टर 6 अपने महिला साथी को पेट्रोल टंकी पर बैठाकर खतरनाक अंदाज में तेज गति से वाहन चलाते हुए नजर आ रहा था। यह कृत्य न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है, बल्कि आम राहगीरों की जान को भी खतरे में डालता है।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाही की और आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 433/25 दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129 और 194(D) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी -मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी -सेक्टर 6 को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button