ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

ट्रक-बस की जोरदार टक्कर, चालक ट्रक में फंसा, बस पलटी

बसना (महासमुंद)। बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी ढाबा के पास आज सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस पलट गई।

जानकारी के अनुसार, बस में उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था। बस चालक और परिचालक बिलाईगढ़ की ओर बस निकाल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही कलेक्टर महासमुंद ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं दिख रहा है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि बसना क्षेत्र के बिहारी ढाबा, सांसद रूपकुमारी चौधरी के निवास के आसपास और अन्य स्थानों पर लोग विपरीत दिशा से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह ट्रकों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण भी देखा जाता है। स्थानीय लोगों ने NHAI और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button