ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पुलिस के नवनिर्मित भवनों व आवासों का वर्चुअल उद्घाटन

दुर्ग, 28 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से निर्मित पुलिस के विभिन्न नए भवनों और आवासों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर को पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत नई पुलिस लाइन, दुर्ग में 36 अराजपत्रित अधिकारियों एवं 48 प्रधान आरक्षक/आरक्षकों के लिए निर्मित नए आवास गृहों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही दुर्ग स्थित नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल, पद्मनाभपुर थाना भवन, पुलगांव थाना भवन तथा धमधा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल और उनके परिजनों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस परिवारों की मांग पर सर्व-सुविधायुक्त सामुदायिक भवन, हाईमास्ट लाइट की स्थापना और पुलिस आवासों के मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जब आम नागरिक रात्रि में विश्राम करता है, तब पुलिस बल समाज की सुरक्षा के लिए सतत ड्यूटी पर तैनात रहता है। ऐसे में आधुनिक और सुविधायुक्त आवासों से पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर और कार्यक्षमता में निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा।

कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एसडीओ नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, वार्ड पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन से जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button