ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रेमनगर विकासखंडके ग्राम तारकेश्वरपुर में करमा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित:नर्तक दलों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां, प्रेमनगर की टीम ने मारी बाजी.. विधायक भूलन सिंह मरावी रहे मौजूद…

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रेमनगर के तारकेश्वरपुर में करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह पारंपरिक त्यौहार ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के स्कूल खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विकासखंड स्तरी प्रतियोगिता में जनपद पंचायत प्रेमनगर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के करमा नर्तक दलों ने भाग लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या ग्रामीणों सहित मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे क्षेत्रिय विधायक भूलन सिंह मरावी ने कलाकारों आयोजन समिति कि काफी सराहना करते कि,। वहीं मांदर की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने करमा गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। निर्णायक मंडल ने नृत्य कला, गायन, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और लय-ताल के आधार पर प्रतिभागी दलों का मूल्यांकन किया।

प्रेमनगर की टीम रही प्रथम
प्रतियोगिता में नगर पंचायत प्रेमनगर की दिल साय मरपाच्ची एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम पंचायत रिखी की देवसाय एवं साथी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि करमा नर्तक दल गणेश पुर और बकालो ने तृतीय स्थान पाया था जिसमें सिक्का उछाल कर टास किया जिसमें गणेशपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेता टीमों को क्रमशः रुपये, 5100 रुपये और मादर और 3100 रुपये और मिर्दग के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

करमा नृत्य प्रतियोगिता में झलकी जनजातीय संस्कृति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भुलान सिंह मराबी ने कहा कि करमा त्यौहार का आयोजन आदिवासी परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर करमा प्रतियोगिता के अध्यक्ष सोनसाय नेम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष पुनिया राजवाड़े,जनपद सदस्य अमीन बाई, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, कंचन श्याम, बिरेन्द्र जायसवाल, कविता साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह, श्यामपुर के सरपंच धर्म नारायण सिंह रामलाल, ग्राम के उप सरपंच रमेश साहू, पंच फुलेश्वर राजवाड़े, बेला बाई, राजूदन सिंह, सुभाष साहू बसंती,विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच सहित कई गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक नृत्य और सामूहिक उत्सव के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button