ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

पत्नी और सास पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और परिजनों पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल पत्नी और अन्य की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वे शंकराचार्य अस्पताल में उपचाररत हैं।

मामला इस प्रकार है – 23 वर्षीय श्वेता टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति सनी झा उर्फ शिव (25 वर्ष), जो मूलतः दिल्ली निवासी है और वर्तमान में उतई के हथखोज पारा में रह रहा था, ने आपसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और दादी को भी आरोपी ने चोट पहुँचाई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और सूचना मिलने पर खोपली रोड से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से खून से सना कपड़ा, घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 391/2025, धारा 296, 351(3), 109 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। घटना स्थल का वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराया गया और साक्ष्य संकलित किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

  • सनी झा उर्फ शिव, पिता अमलेश झा, उम्र 25 वर्ष
  • निवासी – मकान नंबर 290, गली नंबर 2, सोम बाजार रोड, किराड़ी सुलेमान नगर, प्रेम नगर, नई दिल्ली
  • हाल पता – महेंद्र टंडन का घर, हथखोज पारा, उतई, जिला दुर्ग

गिरफ्तारी दिनांक – 26.09.2025

इस कार्रवाई में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक राजीव दुबे, पुरेंद्र वर्मा, गिरधर वर्मा एवं थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button