ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

19 साल का लड़का और लाखों की रईसी: पुलिस को भी नहीं थी इसकी उम्मीद!

कुछ वक्‍त पहले तक दो वक्‍त की रोटियों के भी लाले थे, अचानक इतनी रईसी आ गई कि दोनों हाथ से रुपए लुटाने लगे| आलम कुछ ऐसा हो गया कि मिनटों में लाखों रुपए खर्च कर देते, फिर भी दिल में ‘बस इतना ही’ की कसक रह जाती|

बड़े-बड़े होटलों में पार्टी, मौजमस्‍ती के लिए महंगी गाड़ियां, रोजाना नए-नए महंगे मोबाइल, टॉप ब्रांड के कपड़े अब यह सब इनको आम लगने लगा था| इनको जानने वाला हर कोई यह जानने को बेकरार था कि था कि ऐसी कौन सी लॉटरी लग गई कि भाई लोग इतना अमीर हो गए|

वहीं, जब इनकी अमीरी की राज खुला तो आस-पास के लोग तो छोड़िए दिल्‍ली पुलिस भी भौचक्‍की रह गई| दरअसल, आउटर नार्थ डिस्ट्रिक्‍ट पुलिस के स्‍पेशल स्‍टाफ को सीक्रेट इनपुट मिला था कि नया बांस गांव स्थित एसडीएम ऑडिस के पास कुछ बड़ा होने वाला है|

इनपुट मिलते ही इंस्‍पेक्‍टर पवन कुमार की लीडरशिप में सब इंस्‍पेक्‍टर राकेश कुमार, हेडकॉन्‍स्‍टेबल दीपक, हेडकॉन्‍स्‍टेबल सुधीर और हेडकॉन्‍स्‍टेबल आशुतोष को मौके के लिए रवाना कर दिया गया| कुछ मिनटों के अंतराल के बाद दिल्‍ली पुलिस की टीम मौके पर थी|

सीनियर पुलिस ऑफिसर के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेड के बाद बस स्‍टैंड के करीब से विकास भारद्वाज नामक एक शख्‍स को हिरासत में लिया गया| इस शख्‍स के कब्‍जे से बरामद किए गए बैग की तलाशी ली गई तो उसके भीतर से 500 रुपए के 399 नोट बरामद किए गए थे|

जब पुलिस ने इन रुपयों से जुड़े राज की पड़ताल की तो सच्‍चाई जान वह भी भौचक्‍की रह गई| जांच में पता चला कि विकास के कब्‍जे से बरामद 500 रुपए के सभी नोट जाली हैं| पूछताछ में पता चला कि ये जाली नोट उसे गोंडा (उत्‍तर प्रदेश) के करनैलगंज में रहने वाले सत्‍यम सिंह ने मुहैया कराया था|

जिसके बाद, स्‍पेशल स्‍टाफ ने विकास की निशानदेही पर सत्‍यम को और फिर सत्‍यम की निशानदेही पर गोंडा के तरबगंज से सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया| तलाशी में इनके कब्‍जे से 20 हजार रुपए कीमत के जाली नोट बरामद किए गए|

विकास, सत्‍यम और सचिन से पूछताछ के बाद जो राज सामने आया, उसे जानने के लिए स्‍पेशल स्‍टाफ की टीम को नया और बड़ा झटका मिला| दरअसल, इन जाली नोट पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश या किसी अन्‍य देश की सीमा पार कर नहीं आया गया था, बल्कि इन्‍हें गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी में तैनात किया जा रहा था|

उन्‍होंने बताया कि तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने खोड़ा कालोनी में छापेमारी कर अनुराग शर्मा नामक शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया| अनुराग शर्मा वहीं शख्‍स है, जो तीनों के लिए जाली नोट अपने घर में प्रिंट करता था| पुलिस ने इनके कब्‍जे से 2.4 लाख कीमत के जाली नोट बरामद किए गए|

इसके अलावा, ए-4 साइज शीट के दो बंडल बरामद किए, जिनमें 500 रुपए के नोट प्रिंट किए गए थे| प्रिंट किए गए इन शीट्स की कीमत करीब 12,42,000 के बराबर थे| इसके अलावा, मौके से रुपए प्रिंट करने में इस्‍तेमाल होने वाले कई इक्‍युपमेंट बरामद किए गए हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button