ब्रेकिंग
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय अरुण साव ने गिनाए साय कैबिनेट के अहम निर्णय, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई अहम फैसले छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, कॉल और WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे शिकायत आजाद वार्ड,कैलाश नगर एवं शहीद भगत सिंह वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 76 लाख से अधिक के तीन वा... शिवनाथ नदी में डूबने से केरल के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तेज हवाओं और बारिश के आसार
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, कॉल और WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को महानदी भवन मंत्रालय में इस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना है।

इस हेल्पलाइन पर नागरिक सफाई व्यवस्था में लापरवाही, पेंशन संबंधी समस्याएं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। राज्य सरकार का दावा है कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे आवेदकों को अपनी शिकायत की प्रगति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button