ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

शराब के नशे में पत्नी पर हंसिया से हमला, पति गिरफ्तार

दुर्ग। शराब के नशे में पति ने अपने पत्नी पर हसिंया से प्राण घातक हमला किया। घायल महिला को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकला था।

कोतवाली पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति तुलसी निषाद बाजार चौक पंचशील नगर निवासी है।

मंगलवार को आरोपी तुलसी निषाद शराब के नशे में देर से घर पहुंचा। पति के किसी अन्य से संबंध होने की शंका को लेकर उसकी पत्नी दशरी निषाद 30 वर्ष ने उससे विवाद किया।

इस पर आरोपी पति तुलसी निषाद गुस्से में आकर घर में रखे हसिंया से दशहरी निषाद पर प्राण घातक हमला कर दिया।

इससे दशरी निषाद को पीठ, हाथ आदि में चोंटे आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button