ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
खैरागढ़

चेकिंग के दौरान लॉज के 5 अलग अलग कमरों में 5 जोड़े लड़की लड़का मिले… लॉज संचालक के विरुद्ध जांच जारी…

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल जिला केसीजी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले (रा.पु.से.) के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करनें निर्देश दिया गया है जिसके तारतम्य में बीते कुछ दिनों से खैरागढ़ स्थित ए.आर. लॉज में संदिग्ध व्यक्तियों के आने जाने एवं ठहरने के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी।

जिस पर दिनांक 14/09/2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं महिला सेल केसीजी की संयुक्त टीम के द्वारा एआर लॉज में औचक दबिश देकर चेकिंग किया गया चेकिंग दौरान लॉज के 05 अलग अलग कमरों में 05 जोड़े लड़की लड़का मिले।

जिनके संबंध में लॉज मैनेजर चमन सिंह एवं संचालक नदीम मेमन को तलब कर लॉज के 05 कमरों में ठहरे 10 व्यक्तियो के संबंध में लॉज रजिस्टर एवं दस्तावेज पेश करने कहा गया जिनका रजिस्टर चेक करने पर व्यक्तियों का एंट्री होना पाया गया किंतु आने का प्रयोजन एवं एंट्री निर्धारित तरीके से करने से संबंधित दस्तावेज नही पाया गया।

पश्चात उन 10 व्यक्तियों से लॉज आने ठहरने के संबंध में अलग अलग पूछताछ किया गया एवं लड़कियों का महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कराया गया पूछताछ पर सभी लोगो ने अपना नाम पता सही बताया किंतु लड़को ने लॉज आने का प्रयोजन स्पष्ट नही बताया।

जिनसे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने से एव किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की पुर्व अदेंशा पर मैनेजर सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

पश्चात समझाइस देकर परिजन को सुपुर्द किया गया एवं लॉज संचालक को लॉज का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, कागजात पेश करने नोटिस दिया गया आगे की जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button