ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कवर्धा

पंचायत सचिव को मिली निलंबन की सजा, लापरवाही पर गिरी गाज

कवर्धा। जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंच प्रतिनिधियों के प्रथम सम्मेलन में महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विरुद्ध पंच पद का शपथ दिलाने का गंभीर मामला सामने आया है।

इस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 3 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सचिव ने पदीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरती और महिला पंचों के अनुपस्थित रहने पर उनके पतियों से शपथ दिलवाने का निर्णय लिया, जो कि नियमों के खिलाफ था।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया ने इस मामले में प्रथम दृष्टिया सचिव को दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के प्रावधानों के तहत सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को निलंबित किया गया और उन्हें जनपद पंचायत पंडरिया में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इस घटनाक्रम ने पंचायत प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button