ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प मेला 12 फरवरी से शुरू, शराब दुकानों को 15 दिनों तक बंद रखने का आदेश

राजिम| 12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प मेला की शुरुआत होने जा रही है, जो 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राजिम समेत रायपुर जिले की 6 शराब की दुकानों को 15 दिनों तक बंद रखने का आदेश आबकारी विभाग ने जारी किया है।

राजिम कुंभ मेला, जो धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर होता है, के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। शराब दुकानों के बंद रहने से मेला स्थल के आस-पास और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 दिनों तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राजिम कुंभ मेला हर साल हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं का आकर्षण बनता है और इस आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर मेले का आयोजन
माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर मेले का आयोजन होता है, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प और शिवरीनारायण मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा ये आयोजन प्रदेश की समृद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button