ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित बस सड़क से नीचे गिरी, पेड़ के सहारे रुकी – बाल-बाल बचे यात्री

बलरामपुर। जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गनीमत रही कि बस एक कटे हुए पेड़ के सहारे रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना एनएच-343 पर पस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, गुप्ता यात्री बस अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर का बस पर नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से नीचे उतर गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की। दुर्घटना के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बस को सड़क पर लाने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

सौभाग्य से किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने बताया कि यदि बस पेड़ के सहारे न रुकती तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल मामले की जांच पस्ता थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button