ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
रायपुर

प्रेमी की नीयत में बदलाव: नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म, फिर दी खौफनाक मौत

रायपुर। नाबालिग प्रेमिका को घर से भगाकर अनाचार करने और फिर गला दबाकर हत्या करने वाले हत्यारे युवक को विशेष न्यायाधीश बीआर साहू (पाक्सो एक्ट) के द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई है।

दो साल पहले तब इस घटना की छत्तीसगढ़ में जमकर चर्चा हुई थी। सक्ती जिले के ग्राम चोरभट्ठी में यह जघन्य हत्याकांड को वारदात देने वाला कोई और नहीं नाबालिग का प्रेमी ही निकला था।

स्पेशल कोर्ट पाक्सों ने तल्ख टिप्पणी के साथ अपना फैसला सुनाया है। स्पेशल कोर्ट ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मृत्यु पर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

क्या है मामला-

दो मार्च 2022 को थाना जैजैपुर में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी की रात से उसकी बेटी घर से गायब है। किसी ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आसपास और परिजनों के घरों में भी बेटी नहीं है और जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि वह किस हालत में है।

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि ग्राम चाेरभट्ठी के तालाब में लड़की की तैरती लाश मिली है। पुलिस ने गायब नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जब लाख को परिजनों ने देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रही गई। उनकी ही बेटी थी। पुलिस ने शव का तीन चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्ट मार्टम कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीएम की वीडियोग्राफी भी कराई। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की।

ग्राम चोरभट्ठी के ग्रामीणों से पुलिस ने पूछताछ प्रारंभ किया। इसी बीच संदेही के बारे में पुलिस को पुष्ट सूचना मिली। आरोपी चोरभट्ठी का ही निकला।

जवाहर चंद्रा को हिरासत में लेकर जब पुलिस पूछताछ शुरू की तब उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने जब कहानी सुनी तो दंग रह गई। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दुष्कर्म और हत्या का प्रकरण दर्ज कर स्पेशल कोर्ट पाक्सो में चालान पेश किया।

आरोपी प्रेम युवक ने पुलिस को बताया कि वह और नाबालिग दोनों आपस में प्रेम करते थे। जिसकी जानकारी गांव वालों के साथ ही परिजनों को भी हो गई थी। 28 फरवरी 2022 को दोनों सुरक्षित जगह पर मिले।

उसने प्रेमी से कहा कि दोनों एक साथ इस दुनिया से अलविदा हो जाएंगे। परिजनों को पुलिस परेशान ना करे इसलिए हम दोनों सुसाइड नोट लिखेंगे। तय हुआ एक निश्चित जगह पर दूसरे दिन सुसाइड नोट के साथ मिलेंगे। दूसरे दिन उसकी नियत बदल गई। पहले प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया।

प्रेमी युवक ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में था जिसकी जानकारी दोनों के स्वजन तथा गांव के लोगों को हो गई। प्रेमी ने भागकर शादी करने की जिद पकड़ ली।

उसके द्वारा इंकार करने पर परिजनों को बताने व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने लगी। इससे वह डर गया और लड़की का गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में फेंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button