ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के ... लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त
छत्तीसगढ़दुर्ग

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दुर्ग, 25 सितंबर 2026। लगातार बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और यातायात धीमी गति से चल रहा है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  1. राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:
    अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
  2. बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:
    अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
  3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई या नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन:
    अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।
  4. भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के लिए:
    रायपुर जाने वाले वाहन उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने वाले लोग पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करने की भी अपील की गई है।

पुलिस के मुताबिक, वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल से प्रभावित क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और आवागमन को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिलेगा। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button