ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर किया सादर नमन

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने माँ भारती की रक्षा हेतु सर्वाेच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा जी ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध में उनका पराक्रम भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा जी का अद्वितीय समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा कि माँ भारती के इस अमर वीर सपूत का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमिट रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button