ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़दुर्ग

जामुल गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, झारखंड से दो सुपारी शूटर गिरफ्तार—अब तक 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग | जामुल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना में शामिल दो शूटरों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस और हीरो पैशन मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस मामले में अब तक कुल 09 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

14 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे घासीदास नगर, जामुल में विकास प्रजापति (26 वर्ष), निवासी केम्प 02 भिलाई पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस पहले ही 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी करण साव ने झारखंड से भाड़े के शूटर बुलाकर अपने गोदाम में ठहराया था।

गिरफ्तार शूटरों की पहचान राजेश (29 वर्ष) निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ, और बबलू उर्फ बड़का (27 वर्ष) निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची के रूप में हुई है। राजेश आरोपी करण साव का ममेरा भाई है, जो प्रतियोगी परीक्षा देने भिलाई आता-जाता था। पुलिस के अनुसार करण साव ने अपने चचेरे भाई शिवम की हत्या का बदला लेने के लिए राजेश की मदद ली, जिसके बाद राजेश ने बबलू और अन्य दो शूटरों को हत्या की सुपारी दी।

जांच में यह भी सामने आया कि करण साव ने आरोपियों को 55 हजार रुपये देकर हथियार और गोलियों की व्यवस्था कराई थी। वारदात के बाद शूटरों ने पिस्टल और कारतूस वापस करण साव को सौंपे और उसकी उपलब्ध कराई हुई बाइक से रायपुर की ओर भाग निकले। बाद में बाइक को भिलाई-03 बाजार के पास छोड़कर ऑटो से रायपुर बस स्टैंड पहुंचे थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल, 7.65 बोर कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।

गिरफ्तार आरोपी —

  • राजेश (29 वर्ष) निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ
  • बबलू उर्फ बड़का (27 वर्ष) निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची, झारखंड

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button