ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

भिलाई: कैनरा बैंक में 87.60 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 111 खातों में संदिग्ध लेनदेन

भिलाई। शहर के वैशालीनगर स्थित कैनरा बैंक शाखा में एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में यह खुलासा हुआ कि 111 खातों में कुल 87.60 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन किया गया है। इस मामले से बैंकिंग सेक्टर और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

22 लाख की राशि फ्रीज, बाकी निकाली गई

बैंक मैनेजर की सतर्कता के चलते करीब 22 लाख रुपए की राशि को समय रहते फ्रीज कर दिया गया, लेकिन शेष राशि संबंधित खातों से पहले ही निकाल ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैनरा बैंक प्रबंधन ने वैशालीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फर्जी दस्तावेजों पर खोले गए अकाउंट की आशंका

प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर ठगी जैसे अवैध गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ये खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तो नहीं खोले गए थे।

साइबर एक्सपर्ट्स और रेगुलेटर्स अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर एक्सपर्ट्स और बैंकिंग अधिकारियों की संयुक्त टीम ट्रांजेक्शन ट्रेल की गहन जांच में जुट गई है। साथ ही बैंकिंग रेगुलेटर्स और साइबर क्राइम सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button