ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी समिति की बैठक में सोलर हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट पर अहम निर्णय,

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग के विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी विभागीय समिति की बैठक विद्युत कर्मशाला एवं यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रभारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।बैठक में निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड क्रमांक 07, 15, 32, 57, 58, साथ ही हरनाबांधा चौक एवं श्रीराम चौक में कुल 11 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की मांग रखी गई। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में पूर्व से स्थापित बंद पड़े हाईमास्ट लाइटों के त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए।

समिति में यह भी मांग रखी गई कि निगम क्षेत्र अंतर्गत सात वार्डों में स्ट्रीट लाइट खंभों पर क्रमांक अंकित किए जाएं, जिससे संधारण एवं मरम्मत कार्य में सुविधा हो सके। बैठक में नवीन प्रकाश कार्यों हेतु अभियंताओं को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में उपस्थित

बैठक में प्रकाश गीते, जितेंद्र ताम्रकार, युवराज कुंजाम,  रंजीता पाटिल,  मनीषा सोनी,  रेशमा सोनकर, जीतू महोबिया,  प्रतिभा सुरेश गुप्ता,सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, उपअभियंता मोहित मरकाम,कर्म शाला अधीक्षक शोयब अहमद, सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button