ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

प्रधसनमंत्री आवास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर: ठेकेदारों की लगाई क्लास,कार्य पूरा करने दिए 7 दिनों का समय:

दुर्ग। नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण का नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक नोडल अधिकारी सुरेश केवलानी,प्रीतेश वर्मा,दीपक संचेती एवं ठेकेदार की उपस्थिति में निरीक्षण किया।इसके अलावा इस योजना से जुड़े अधिकारियों से जानकारी ली गई।

कमिश्नर ने निर्माणाधीन आवास के संबंध में नोडल अधिकारी व ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनीं रहे इस ओर विशेष ध्यान देने कहा।ठेकेदारों की लगाई क्लास कहा कार्य पूरा करने दिए 7 दिनों का समय दिया है।निर्धारित समय सीमा में आवासों का निर्माण पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए गए। ताकि पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द उक्त आवास का आबंटन पात्रता अनुसार किया जा सके।

कमिश्नर ने इंजीनियरों व ठेकेदारों से कहा कि वे पूर्व में सौंपे गये दायित्वों के साथ-साथ वर्तमान कार्य का भी संपादन करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवास जैसे सरस्वती नगर और गणपति विहार के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर ठेकेदारों का उपरोक्त आवासों को शीघ्र पूर्ण करने को का कहा गया ताकि हितग्राहियों जल्दी से आवासों को आवंटन किया जा सके आवासों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार करे।

कमिश्नर ने मार्च महीने के भीतर संपूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं मापदंड के अनुरूप काम पूरा किया जाये, ताकि समय पर इसका लाभ हितग्राहियो को मिल सके। प्रधानमंत्री आवास के ग्राउंड सहित क्षेत्र के आस पास साफ सफाई, समतलीकरण सहित पानी की व्यवस्था हेतु नल कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री आवास के सामने फ्रेंसिंग से कालोनी को सुरक्षित करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियो से कहा कि 15 दिवस के भीतर पात्र हितग्राहियों को आवास का आबंटन हो सके ऐसा प्रयास करें।

उन्होंने गणपति विहार आवास का निरीक्षण करते हुए पानी की व्यवस्था के साथ-साथ बिजली के कार्यो को प्राथमिकताओं के साथ पूरा करने कहा। सरस्वती नगर आवास कालोनी में विद्युतीकरण लेटलतीफी को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की।

गौरतलब है कि निगम कमिश्नर के निर्देश पर आवास आवंटन की प्रक्रिया शीघ्रता से कार्रवाई की जा रही है। ताकि लोगों को आवास का लाभ यथाशीघ्र मिल सके।उन्होंने निरीक्षण में निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button