ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने कर्म, आचरण और उपदेशों के माध्यम से समाज को मानवता, सत्य और समानता का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और मानव गरिमा पर आधारित जीवन-दृष्टि है। यह विचार समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास को छत्तीसगढ़ की सामाजिक चेतना का प्रणेता बताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को अंधविश्वास और रूढ़ियों से मुक्त होकर नैतिकता और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की सीख दी। उनके प्रयासों से समाज में जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के सिद्धांत करुणा, प्रेम, सहनशीलता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देते हैं, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बाबा के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर सामाजिक सौहार्द, शांति और एकता को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बाबा गुरु घासीदास के विचारों पर चलकर छत्तीसगढ़ एक समरस, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज की ओर निरंतर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button